RBSE 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट और टाइम को लेकर आया ये बड़ा अपडेट, यहां मिलेगा दसवीं परिणाम Direct Link

जयपुर। राजस्थान बोर्ड के 10वीं परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने रिजल्ट जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। अब बोर्ड की ओर से जल्द ही परिणाम की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

rbse rajasthan board 10th result 2026


बोर्ड अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि आज शाम तक बोर्ड इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा कर सकता है।


मार्च में रिजल्ट जारी कर बन सकता है रिकॉर्ड


इस बार राजस्थान बोर्ड इतिहास बनाने की तैयारी में है। यदि परिणाम मार्च महीने में जारी होते हैं, तो यह पहली बार होगा जब 10वीं बोर्ड के नतीजे मई के बजाय मार्च में घोषित किए जाएंगे। इससे पहले हर साल परिणाम मई में जारी होते रहे हैं।


23 मार्च को रिजल्ट जारी होने की संभावना


ताजा अपडेट के मुताबिक, 10वीं का परिणाम 23 मार्च को जारी किया जा सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी। छात्र और अभिभावक लगातार इस अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।


वेबसाइट पर ऐसे करें रिजल्ट चेक




रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। वेबसाइट पर उपलब्ध 10th Result 2026 के डायरेक्ट लिंक के माध्यम से छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर पाएंगे।


लगातार अपडेट पर रखें नजर


RBSE 10वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी हर ताजा जानकारी के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय स्रोतों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। जल्द ही रिजल्ट डेट और टाइम को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने