Main Atal Hoon: अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में कौन है ये अभिनेता? पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म कब होगी रिलीज?

बॉलीवुड न्यूज: रविवार 25 दिसंबर को देश के जानेमाने नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जा रही है। इस दिन सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है। यह पोस्टर बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी (Actor Pankaj Tripathi) का है। त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री की भूमिका में हूबहू और बखूबी जच रहे हैं। उनको बतौर पंकज त्रिपाठी इस पोस्टर में पहचान पाना भी मुश्किल लगता है। यह पोस्टर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सामने आया है। दरअसल, पंकज त्रिपाठी जल्द ही वाजपेयी की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। यह पोस्टर इसी फिल्म में उनका लुक बयां कर रहा है।



'मैं अटल हूं' और हूबहू पंकज त्रिपाठी 

देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पंकज त्रिपाठी हूबहू वाजपेयी के वेष में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये पास्टर वायरल हो रहा है। वो जल्द ही बायोपिक फिल्म 'मैं अटल हूं' में नजर आने वाले हैं। उन्होंने खुद ट्वीटर पर ये तस्वीर शेयर की है।

मैं अटल हूं सिनेमाघरों में दिसंबर 2023

पंकज त्रिपाठी स्टारर यह फिल्म 'मैं अटल हूं' कब रिलीज होने वाली है? सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे इस सवाल का जवाब भी मिल गया है। यह फिल्म अगले साल अंत में, यानी दिसंबर 2023 में रिलीज होगी। 

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने