किराए की हवेली, सवाजट पर 50 लाख खर्च

लोकप्रिय विवाहित युगल विक्टोरिया और डेविड बेकहम इस क्रिसमस पर अपने घर को सजाने पर 50 लाख रूपए(50,000 पाउंड) खर्च कर चुके हैं। खास बात यह है कि उन्होंने यह सजावट खर्च उस हवेली पर किया है जो उन्होंने लंदन में किराए पर ली है। 

इस युगल ने यह सजावट फोर्टनम एंड मैसन डिपार्टमेंट के जरिए करवाई जिसमें दो दिन का समय लगा।

विक्टोरिया (39) और डेविड (38) ने ये हवेली पसंददीदा गोल्डन और व्हाइट थीम पर सजवाई है। 

बच्चों के लिए खर्च किए 50 हजार पाउंड

विक्टोरिया इस बात को लेकर दृढ़ थी कि उनके बच्चों ब्रुकलिन (14), रोमियो (11) क्रूज (8) और हार्पर (2) के लिए घर ज्यादा से ज्यादा सजावटी हो।

डायमंड से सजाया क्रिसमस ट्री

विक्टोरिया और बेकहम के इस घर को तीन बड़े और दो छोटे क्रिसमस ट्री से सजाया गया है। इन्हें ढेर सारी सजावटी चीजों से सजाया गया, जिससे कि वह डायमंड सरीखे दिखते हैं। 

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने